loading...

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से दो हजार करोड़ के ड्रग्स स्मगलिंग तक का सफर

October 02, 2017

ममता वो हिरोइन जो एक दौर में बॉलीवुड पर राज करती थीं, शाहरुख, आमिर और सलमान तीनों खान के साथ उन्होंने काम किया. उनके दीवाने ऐसे थे कि उनके नाम का मंदिर तक बना डाला. ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म "ननबरगल" से की. 1992 में फिल्म "तिरंगा" से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.

Google

90 के दशक की मशहुर अदाकारा ममता कुलकर्णी का नाम अब ड्रग्स स्मगलिंग जैसे रैकेटों के साथ जुड़ रहा है. अप्रैल और मई महीने में ठाणे पुलिस ने 2000 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. इस मामले में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी का नाम सामने आया था. कोर्ट ने 8 जून को ड्रग्स केस में ममता कुलकर्णी और उनके पति को फरार घोषित किया था.

Google

एक इंटरव्यू में ममता ने खुद कहा था कि मैंने संकल्प लिया था कि जबतक विकी रिहा नहीं होगा तब तक वो भारत नहीं आएंगीं. विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था. इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी. दुबई में अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है.

Google

ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्‍की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है. जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी. जेल में रहने के दौरान उनका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं.

Google

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से दो हजार करोड़ के ड्रग्स स्मगलिंग तक का सफर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से दो हजार करोड़ के ड्रग्स स्मगलिंग तक का सफर

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

अगर उनसे यह गलती नहीं होती, रवीना टंडन होती अक्षय की पत्नी

October 02, 2017

अक्षय कुमार की शादी राजेश खन्ना की सुपुर्त्री ट्विंकल खन्ना से हुई है पर आज भी अक्षय और रवीना के मोहब्बत के किस्से बॉलीवुड मे बहुत मशहूर है . जब इंसान चर्चा में होता है तो कई बार बातें भी उभर आती हैं तो कभी अच्छी होती हैं तो कभी बुरी.

Google

अक्षय और रवीना दोनों मे फिल्म मोहरा की शूट से नज़दीकियाँ बढ़ी. मोहरा से बढ़ी नज़दीकियों के बाद इन दोनों ने बहुत सारे फिल्मों मे साथ काम किया. दोनों हर वक़्त हर जगह साथ ही नजर आते थे. रवीना अक्षय के लिए बॉलीवुड भी छोड्ने को तैयार थी. खिलाडियों का खिलाड़ी'' की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा की करीबी की खबरें हर तरफ आई. अक्षय और रेखा की करीबी की खबर से टूट गई.

Google

अक्षय के खुद से दूर हो जाने के बाद रवीना बेहद टूट गई थी. रवीना ने यहां तक कि कहा कि अक्षय कई लड़कियों से सगाई कर चुके थे. इसी के बाद रवीना ने दो बच्चों को गोद भी लिया. रवीना शादी से पहले दो बेहद प्यारी लडकियों की मां बनी थी. रवीना की शादी फिल्ममेकर अनिल थंडानी इसे हुई है। दोनों के अपने बच्चे भी हैं जिसके बाद रवीना चार बच्चों की मां है.

Google

अगर उनसे यह गलती नहीं होती, रवीना टंडन होती अक्षय की पत्नी अगर उनसे यह गलती नहीं होती, रवीना टंडन होती अक्षय की पत्नी

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें

October 02, 2017

इन दिनों हर जगह सिर्फ स्टार किड्स का ही जलवा है. जिधर देखो उधर सिर्फ इन्हीं स्टार किड्स की ही बातें हो रही हैं. शनिवार मुंबई में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची. मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक सभी अभिनेत्रियां ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

Google

इस पार्टी में श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर ने ग्लैमरस अंदाज में एंट्री की. जाह्नवी यहां रोज गोल्ड कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद लग रही थीं. खुशी कपूर ने बेहद खूबसूरत ब्लू रंग का प्रेंटेड आउटफिट पहन रखा था. कुछ दिनों पहले अपनी मम्मी श्रीदेवी के 54वें बर्थडे पार्टी में जाह्नवी सबका ध्यान अपने ओर खीचने में कामियाब हो गई थी. वो पार्टी में बेहद बोल्ड और ग्लैमर लुक में नजर आयी थी. जाह्नवी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.

Google

ऋतिक रोशन, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स अंबानी की पार्टी के गेस्ट बने. प्राड्यूसर बोनी कपूर ने शुक्रवार को एक समारोह में यह कहा एक पिता के रूप में मैं उसे आशीर्वाद देता हूं. वह बहुत ही मेहनती है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी मां की तरह उन्हें भी लोगों से प्यार मिलेगा. उन्होंने आगे कहा, मुझे आशा है कि वह सभी की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगी और जब समय आएगा, तब सभी लोग स्वत: जान जाएंगे.

Google

मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

इंस्टाग्राम पर छा गई कटरीना कैफ ने, रच दिया इतिहास

October 02, 2017

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर इसी साल 27 अप्रैल को डेब्यू किया है. इंस्टाग्राम पर एंट्री करते ही सबसे पहले अपनी समंदर किनारे की एक खूबसूरत तस्वीर और टॉवेल में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी. कटरीना कैफ अब इन्स्टाग्राम पर सबसे तेजी से 5 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाली सेलिब्रिटी हो गई हैं.

Google

अपने साथ के एक्टर-एक्ट्रेस की तुलना में इतने कम समय में इतने ज्यादा फॉलोअर्स करने वाली कटरीना कैफ एकलौती अभिनेत्री हैं. उनका कहना है मैं इन्स्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपने कुछ खास पलों को शेअर करती हूं. वह जब भी किसी नई खूबसूरत ड्रेस को ट्राई करती हैं या कहीं बाहर छुट्टियां मनाने जाती हैं तो अपने फैन्स के लिए उसकी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलतीं.

Google

स्टार कैटरीना कैफ जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आएंगी. उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपनी इस फिल्म को लेकर कैट काफी चर्चा में बनी हुई हैं. कैट ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग लगभग खत्म कर चुकी हैं. सलमान की फिल्म खत्म करने के बाद कैटरीना आमिर खान के साथ फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं.

Google

इंस्टाग्राम पर छा गई कटरीना कैफ ने, रच दिया इतिहास इंस्टाग्राम पर छा गई कटरीना कैफ ने, रच दिया इतिहास

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

खूबसूरती के मामले में दिव्या भारती से भी सुन्दर है उनकी बहन, देखे ग्लैमरस तस्वीरे

October 02, 2017

19 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का दिल मोह लिया था. बॉलीवुड में दिव्या भारती ने करियर के पहले साल में ही 12 फिल्में कीं, जबरदस्त हिट हुई, लेकिन दूसरे ही साल मौत को गले लगा कर चली गई. खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनके स्टारडम और खूबसूरती के किस्से आज भी जग जाहिर हैं.

Google

दिव्या भारती की बहन कायनात अरोड़ा की, कायनात खूबसूरती की बदौलत इन दिनों पूरे भारत में एक चर्चा का विषय बनी हुई है. वे खूबसूरत फोटोज आए दिन सोशल मीडिया में दाल रही है जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है. मॉडलिंग वर्ल्ड से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा इन दिनों एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'फरार' में देखा गया था.

Google

2 दिसंबर 1982 को दिल्ली में जन्मी कायनात दिव्या भारती की कजिन सिस्टर हैं. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, न्यू दिल्ली से मर्चेंडाइजिंग की पढ़ाई की है. हालांकि उनकी एक्टिंग कुछ ख़ास नहीं है पर उनकी सुन्दरता की वजह से उनके फैन भारत में बहुत है. कायनात ने 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वे सिर्फ एक आइटम सॉन्ग में ही नजर आईं थीं. कायनात अरोड़ा बेहद खूबसूरत और काबिल अभिनेत्री है.

Google

खूबसूरती के मामले में दिव्या भारती से भी सुन्दर है उनकी बहन, देखे ग्लैमरस तस्वीरे खूबसूरती के मामले में दिव्या भारती से भी सुन्दर है उनकी बहन, देखे ग्लैमरस तस्वीरे

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

बिना मेकअप नजर आईं माधुरी दीक्षित, कैमरे को देख ऐसे छुपाने लगीं मुंह

October 02, 2017

बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो जाते हैं, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी मनमोहक मुस्कान और खूबसूरती की वजह से जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे. माधुरी दीक्षित हाल ही में हसबैंड श्रीराम नेने बांद्रा में दिखाई दीं. बता दें माधुरी अपने पति के किसी कार्यक्रम में गई थी.

Google

इस दौरान माधुरी ने कोई मेकअप नहीं किया हुआ था. माधुरी बिना मेकअप थीं, जिस वजह से उनका लुक बिल्कुल अलग रहा था. इस साल माधुरी 50 साल की हो जाएंगी. माधुरी ने इंटरव्यू में कहा था कि सुनील उन्हें काफी लगते हैं और वो सुनील के पीछे भागना चाहती हैं।माधुरी ने ये भी कहा था कि सुनील गावस्कर उनके सपने में भी आते हैं. माधुरी ने श्रीराम माधव नेने से 1999 में शादी कर ली और अब उनके दो लड़के भी हैं.

Google

माधुरी दीक्षित भले ही वो अपने परिवार और बच्चों के साथ कितनी भी अच्छी ज़िंदगी जी रही हों लेकिन संजय दत्त के साथ अफेयर की खबरें उनका पीछा नहीं छोड़ती. सबसे चर्चित अफेयर में से एक संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का रिश्ता अचानक एक बार फिर संजय दत्त बायोपिक कारण सुर्खियों में है. संजय दत्त को माधुरी दीक्षित ने खास तौर पर फोन कर कहा है कि फिल्म में उनका एंगल ना रखा जाए. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और राज कुमार हिरानी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.

Google

बिना मेकअप नजर आईं माधुरी दीक्षित, कैमरे को देख ऐसे छुपाने लगीं मुंह बिना मेकअप नजर आईं माधुरी दीक्षित, कैमरे को देख ऐसे छुपाने लगीं मुंह

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

टीवी पर जल्द ही बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टरों में स्टार वार शुरू होने जा रहा है

October 02, 2017

बॉलीवुड सितारें बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा कायम रखने की फिराक में हैं. इसी कड़ी में टीवी पर जल्द ही बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टरों में स्टार वार शुरू होने जा रहा है. फिलहाल अगस्त में शुरू हुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का केबीसी का सातवां सीजन चल रहा है.

Google

खिलाड़ी कुमार 30 सितंबर को टीवी पर अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट लॉफ्टर चैलेंज’ के साथ छोटे पर्दे पर फिर से वापसी कर रहे हैं. 1 अक्टूबर को दबंग खान अपने शो बिग-बॉस- 11 के साथ दोबारा आ रहे हैं. जिसमें पोपुलर सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ कि पू्र्व अंगूरी भाभी यानि कि शिल्पा शिंदे भी शामिल होंगी.

Google

आमिर भी अपने मशहूर टीवी शो सत्यमेव जयते के साथ छोटे परदे पर लौट सकते हैं. जल्द ही इसका चौथा सीजन शुरू होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 के मार्च-अप्रैल में इस शो का सीजन-4 शुरू हो सकता है. फिलहाल आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर रहे हैं. साथ ही वो दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं.

Google

टीवी पर जल्द ही बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टरों में स्टार वार शुरू होने जा रहा है टीवी पर जल्द ही बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टरों में स्टार वार शुरू होने जा रहा है

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.